CSEET Jan 2025 Result: आईसीएसआई सीएसईईटी 2025 जनवरी रिजल्ट icsi.edu पर जारी; क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
Abhay Pratap Singh | January 20, 2025 | 01:50 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी 2025 जनवरी रिजल्ट लिंक आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध करा दी गई है।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज यानी 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे जनवरी 2025 सत्र के लिए सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 11 और 13 जनवरी, 2025 को परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ICSI ऑनलाइन पोर्टल पर सीएसईईटी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी 2025 जनवरी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सीएसईईटी 2025 जनवरी रिजल्ट लिंक आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध करा दी गई है। संस्थान ने रिजल्ट के साथ ही औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है।
सीएसईईटी जनवरी 2025 एग्जाम में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। जबकि सभी पेपरों को कुल मिलाकर उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आईसीएसआई ने उम्मीदवारों के विषयवार अंक भी जारी किए हैं।
Also read CET-ATAL Module: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने मॉक टेस्ट के लिए CET-ATAL मॉड्यूल लॉन्च किया
अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों को सीएस कार्यकारी पाठ्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। कंपनी सचिव (CS) बनने के लिए उम्मीदवारों को सीएस एग्जिक्यूटिव लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उसके बाद सीएस व्यावसायिक परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जो इस प्रक्रिया की अंतिम परीक्षा है।
अधिकारियों के अनुसार, परिणाम केवल सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध होगा। परिणाम की कोई हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा, आईसीएसआई परिणाम घोषणा के बाद सीएसईईटी जनवरी 2025 परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी करेगा।
CS Executive Entrance Test January Results: कैसे जांचे?
उम्मीदवार नीचे दिए का चरणों की सहायता से सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जनवरी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित CSEET परिणाम लिंक ओपन करें।
- अब, कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएसईईटी 2025 जनवरी रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AIBE 19 Result 2024 Live: एआईबीई 19 रिजल्ट जल्द @allindiabarexamination.com; स्कोर कार्ड लिंक, कटऑफ जानें
आईबीई 2019 परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, नामांकन संख्या, परिणाम की स्थिति, पिता या पति का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता अंक और अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल