ICSI CS Professional Result 2026: सीएस प्रोफेशनल परीक्षा रिजल्ट icsi.edu पर जारी, खुशी अग्रवाल बनीं टॉपर

Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read

कंपनी सेक्रेटरीज प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की अगली परीक्षाएं 21 से 28 दिसंबर तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अगस्त से शुरू होगा।

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) परीक्षा का रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 में आयोजित सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और 17 अंकों का पंजीकरण नंबर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण दिया जाएगा।

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) परीक्षा का रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के भीतर रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है, तो वे अपनी जानकारी के साथ इंस्टीट्यूट से exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।

ICSI CS Professional Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'ICSI CS June Result 2026 for professional program' लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
  4. अब 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  5. अपना रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड कर लें।
  6. अंत में रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ICSI CS Professional Result 2026: टॉपर्स लिस्ट

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा में खुशी अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि सानिया समीर खान दूसरे स्थान पर और विदुषी गढ़ तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 56 छात्रों ने जून 2026 की ICSI CS प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Also read RPSC Statistical Officer Exam City Slip 2026: राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

ICSI CS Professional Result 2026: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें अपनी बाकी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और जरूरी 'मैनेजमेंट स्किल्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम' (MSOP) पूरा करना होगा। इसके बाद, आधिकारिक तौर पर प्रैक्टिस करने या एसीएस का पद इस्तेमाल करने के लिए उन्हें ICSI पोर्टल के जरिए 'एसोसिएट कंपनी सेक्रेटरी' (ACS) मेंबरशिप के लिए आवेदन करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]