ICSI CS December 2024 Schedule Revised: सीएस दिसंबर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, icsi.edu से करें चेक
Saurabh Pandey | June 18, 2024 | 05:46 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव जून 2024 का रिजल्ट 25 अगस्त 2024 को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया जाएगा। सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक रिलीज के तुरंत बाद सक्रिय हो जाएगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रमों के लिए संशोधित सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। संशोधित आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा तिथियां आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर उपलब्ध हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर तक दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। संस्थान ने 31 दिसंबर 2024 और 1, 2, 3 जनवरी 2025 को रिजर्व डे के तौर पर रखा है।
CS December 2024: परीक्षा शेड्यूल
सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2024 और सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 का आयोजन 2022 पाठ्यक्रम के अनुसार 21-28 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। सीएस एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2024 (2017 पाठ्यक्रम) 21-29 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 (2017 पाठ्यक्रम) 21-30 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
कंपनी सेक्रेटरी कोर्स में तीन स्तर होते हैं, सीएसईईटी, सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल। आईसीएसआई ने सभी तीन स्तरों के लिए आईसीएसआई परीक्षा तिथियां 2024 ऑनलाइन मोड में जारी की हैं।
आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव जून 2024 का रिजल्ट 25 अगस्त 2024 को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया जाएगा। सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक रिलीज के तुरंत बाद सक्रिय हो जाएगा।
ICSI CS December 2024: परीक्षा शेड्यूल करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा शेड्यूल पर क्लिक करें।
- अब शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा कार्यक्रम चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब परीक्षा शेड्यूल का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा