ICSI Admit Card June 2024: आईसीएसआई एडमिट कार्ड जून 2024 सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 12:01 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएस जून 2024 प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव परीक्षा 2 से 10 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Downloadनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव परीक्षा 2024 के लिए आईसीएसआई एडमिट कार्ड जून 2024 जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: CS Executive question/sample papers
Don't Miss: Company Secretary: Career prospects
सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव एग्जाम 2024 जून सत्र का आयोजन 2 जून से 10 जून तक किया जाएगा। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक यानी 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया कि, “छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से पहले ई-एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट संस्थान की ईमेल आईडी enroll@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।”
Also readI CSI CSEET July 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण icsi.edu पर शुरू, 15 जून लास्ट डेट
सीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई ने बताया कि सीएस एडमिट कार्ड 2024 डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2024 में कैंडिडेट नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा केंद्र, कोड, पाठ्यक्रम, वैकल्पिक विषय, परीक्षा माध्यम, परीक्षा समूह, एग्जाम डेट एंड टाइम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
ICSI CS June 2024 Admit Card: डाउनलोड कैसे करें?
आईसीएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर आईसीएसआई सीएस जून 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन विंडों में कैंडिडेट 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद ‘प्रवेश पत्र प्राप्त करें’ टैब पर क्लिक करें।
- आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2024 जून प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी