ICSE ISC Result 2026: आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट cisce.org पर जल्द आने की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 02:07 PM IST | 2 mins read
सीआईएससीई आईसीएसई 2026 रिजल्ट और सीआईएससीई आईएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।
सीआईएससीई आईसीएसई 2026 रिजल्ट और सीआईएससीई आईएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र ऑनलाइन मार्कशीट में नाम, यूनिक आईडी, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल मार्क, प्रतिशत, पात्रता स्थिति, परीक्षा वर्ष और परिणाम घोषित होने की तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
पिछले रुझानों के अनुसार, आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) और आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) 2026 के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले सप्ताह के बीच घोषित होने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस वर्ष, आईसीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी की परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। ICSE 10th परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 33%, जबकि ISC 12th परीक्षा में उत्तीर्ण अंक 35% हैं। पिछले साल, आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99% से अधिक रहा है।
सीआईएससीई ने छात्रों और अभिभावकों को ICSE, ISC और CVE (सर्टिफिकेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन) परिणामों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल cisceboard.org पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। बोर्ड परिणाम जारी होने के तुरंत बाद सुधार परीक्षा की तिथियों की भी घोषणा करेगा।
CISCE Result 2026 Date: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीआईएससीई 10th, 12th रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- सीआईएससीई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- आईसीएसई/ आईएससी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीआईएससीई कक्षा 10वीं-12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग