ICMAI CMA June Admit Card 2024: आईसीएमएआई सीएमए जून एडमिट कार्ड icmai.in पर जारी, परीक्षाएं 11 जून से
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 02:16 PM IST | 2 mins read
ICMAI CMA जून प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज यानी 31 मई को सीएमए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल जून 2024 परीक्षाओं के लिए आईसीएमएआई सीएमए जून एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर ICMAI CMA जून 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICMAI CMA जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। ICMAI CMA हाल टिकट 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के बिना आईसीएमएआई सीएमए जून परीक्षा 2024 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीएमए जून 2024 परीक्षा फाउंडेशन कोर्स के लिए 16 जून को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स विषयों के लिए सीएमए जून 2024 एग्जाम 11 जून से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। सीएमए जून 2024 परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CMA Admit Card June 2024: कैसे डाउनलोड करें?
CMA जून टर्म 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीएमए एडमिट कार्ड नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं:
- ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट https://icmai.in/studentswebsite/exam.php पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एग्जामिनेशन सेक्शन के अंदर ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां CMA जून 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में करंट रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।
- इसके बाद, CMA एडमिट कार्ड जून 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
ICMAI CMA Foundation 2024 Schedule: एग्जाम शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में ICMAI CMA जून 2024 फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| तिथि |
शिफ्ट 1 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
शिफ्ट 2 (दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक) |
|---|---|---|
|
16 जून |
पेपर 1: व्यावसायिक कानून और व्यावसायिक संचार के मूल सिद्धांत |
पेपर 3: बिजनेस गणित के मूल सिद्धांत |
|
पेपर 2: वित्तीय और लागत लेखांकन के मूल सिद्धांत |
पेपर 4: व्यवसाय अर्थशास्त्र और प्रबंधन के मूल सिद्धांत |
ICMAI CMA Inter, Final schedule 2024: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| तिथि |
शिफ्ट 1 |
शिफ्ट 2 |
|---|---|---|
|
11 जून |
कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून |
व्यावसायिक कानून और नैतिकता |
|
12 जून |
लागत और प्रबंधन लेखा परीक्षा |
परिचालन प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन |
|
13 जून |
रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन |
वित्तीय लेखांकन |
|
14 जून |
कॉर्पोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग |
कॉर्पोरेट लेखा और लेखा परीक्षा |
|
15 जून |
प्रत्यक्ष कर कानून और अंतरराष्ट्रीय कराधान |
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान |
|
16 जून |
अप्रत्यक्ष कर कानून और अभ्यास |
वित्तीय प्रबंधन और व्यवसाय डेटा विश्लेषण |
|
17 जून |
रणनीतिक लागत प्रबंधन |
लागत लेखांकन |
|
18 जून |
ऐच्छिक (तीन में से कोई एक पेपर) (1) रणनीतिक प्रदर्शन प्रबंधन और व्यवसाय मूल्यांकन (पी-20ए) (2) बैंकिंग और बीमा में जोखिम प्रबंधन (पी-20बी) (3) उद्यमिता और स्टार्ट-अप (पी-20सी) |
प्रबंधन लेखांकन |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी