Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 09:37 AM IST | 1 min read
सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन 2024 मॉक टेस्ट सीरीज-2 और सीरीज-3 के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। सीए फाउंडेशन 2024 मॉक टेस्ट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आईसीएआई बीओएस नॉलेज पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा।
जारी शेड्यूल के अनुसार, आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 सीरीज-2 मॉक टेस्ट 22 मई से 29 मई के बीच और सीए फाउंडेशन सीरीज-3 मॉक टेस्ट 5 जून से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा। आईसीएआई सीए फाउंडेशन सीरीज जून 2024 के लिए आई मॉक टेस्ट 29 अप्रैल से 2 मई तक ऑनलाइन और फिजिकल दोनों मोड में आयोजित किया गया था।
सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून 2024 को आयोजित होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट के लिए निर्धारित की गई। सीए फाउंडेशन 2024 जून परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 जून मॉक टेस्ट सीरीज 2 शेड्यूल देख सकते हैं:
विषय | तिथि | समय |
---|---|---|
पेपर 1: अकाउंटिंग | 22 मई | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
पेपर 2: बिजनेस लॉ | 24 मई | |
पेपर 3: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 27 मई | दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक |
पेपर 4: बिजनेस इकोनॉमिक्स | 29 मई |
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 जून मॉक टेस्ट 3 शेड्यूल देख सकते हैं:
विषय | तिथि | समय |
---|---|---|
पेपर 1: अकाउंटिंग | 5 जून | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
पेपर 2: बिजनेस लॉ | 7 जून | |
पेपर 3: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 10 जून | दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक |
पेपर 4: बिजनेस इकोनॉमिक्स | 12 जून |