ICF Apprentices Recruitment 2026: आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | August 11, 2026 | 11:49 AM IST | 2 mins read

आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को 330 फ्रेशर्स और 680 एक्स-आईटीआई सीटों में बांटा गया है।

आईसीएफ ने 2026-27 के लिए 1,010 अप्रेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई ने 1010 अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्लॉट के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अलग-अलग ट्रेड्स में 330 फ्रेशर्स और 680 एक्स-आईटीआई रिक्तियों के लिए है।

आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आईटीआई उम्मीदवारों की उम्र 15 साल पूरी हो चुकी होनी चाहिए और 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों की उम्र 15 साल पूरी हो चुकी होनी चाहिए और 22 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ICF Apprentices Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आईसीएफ अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। एससी,एसटी, PwBD, महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ICF Apprentices Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता (एक्स आईटीआई)

ट्रेड
क्वालीफिकेशन
प्रशिक्षण अवधि
फिटर, इलेक्ट्रिशियन और मशीनिस्ट
विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% अंक) पास, साथ ही 1 वर्ष या उससे अधिक का राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT)
1 वर्ष
कारपेंटर, पेंटर और वेल्डर
कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% अंक) पास, साथ ही 1 वर्ष या उससे अधिक का राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र
1 वर्ष
प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA)
कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% अंक) पास, साथ ही IT / कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट / डेटाबेस सिस्टम असिस्टेंट / सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र
1 वर्ष

Also read UPSSSC LEO 2026 Notification: यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी नोटिफिकेशन 1251 पदों के लिए जारी, शुल्क जानें

ICF Apprentices Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता (फ्रेशर्स)

ट्रेड
क्वालीफिकेशन
प्रशिक्षण अवधि
फिटर, इलेक्ट्रिशियन और मशीनिस्ट विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% कुल अंक) पास 2 वर्ष
कारपेंटर और पेंटर कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% कुल अंक) पास 2 वर्ष
वेल्डर कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% कुल अंक) पास 1 वर्ष 3 महीने
एमएलटी - रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी (MLT - Radiology & Pathology) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं पास 1 वर्ष 3 महीने


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]