ICAR UG Counselling 2026: आईसीएआर यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट icarcounseling.com पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 10:49 PM IST | 2 mins read

आईसीएआर यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईसीएआर यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए अभ्यर्थी 3 अगस्त तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ने 31 जुलाई को आईसीएआर यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icarcounseling.com पर जाकर आईसीएआर यूजी सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएआर यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 2 अगस्त, 2026 है। सीट आवंटित कैंडिडेट को प्रवेश की पुष्टि के लिए 3 अगस्त 2026 तक शुल्क का भुगतान करना होगा।

ICAR UG Seat Allotment 2026: डाउनलोड चरण जानें

नीचे बताए गए चरणों का पालन आईसीएआर यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आईसीएआर काउंसलिंग पोर्टल icarcounseling.com पर जाएं।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आईसीएआर यूजी सीट अलॉटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • संस्थान और कोर्स की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आईसीएआर यूजी प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करें।

Also read NITTT 2026: एनआईटीटीटी अप्रैल-मई परीक्षा कार्यक्रम जारी, nitlt.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

जो अभ्यर्थी 3 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करते या सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान नहीं करते उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए नियनिम रूप से काउंसलिंग पोर्टल जांचने की सलाह दी गई है। आवंटित संस्थान द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब तुरंत देना चाहिए।

ICAR UG Round 1 Counselling 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में आईसीएआर यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां समय

सीट आवंटन, विश्वविद्यालय के सवालों का ऑनलाइन जवाब (यदि कोई हो), आवश्यक होने पर दस्तावेज दोबारा जमा करना, सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना और प्रोविजनल एडमिशन लेटर तैयार करना

31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)

सुबह 11:00 बजे से

विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन पूरा करना

2 अगस्त 2026 (रविवार)

रात 11:50 बजे तक

अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज दोबारा जमा करने की अंतिम तिथि

3 अगस्त 2026 (सोमवार)

दोपहर 2:00 बजे तक

विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करना

3 अगस्त 2026 (सोमवार)

शाम 5:00 बजे तक

अभ्यर्थियों द्वारा सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

3 अगस्त 2026 (सोमवार)

रात 8:00 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]