Trusted Source Image

CSAB 2026 Mock Seat Allotment: सीएसएबी मॉक सीट अलॉटमेंट csab.nic.in पर जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 10:02 PM IST | 1 min read

सीएसएबी मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीएसएबी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से भाग लेने वाले संस्थानों में कुल 15,423 सीटें उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसएबी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से भाग लेने वाले संस्थानों में कुल 15,423 सीटें उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने 31 जुलाई को सीएसएबी 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाकर सीएसएबी 2026 मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसएबी 2026 मॉक अलॉटमेंट सिर्फ इंडिकेटिव है और इसे फाइनल सीट अलॉटमेंट नहीं माना जाएगा। अंतिम सीट आवंटन अभ्यर्थी द्वारा संशोधित विकल्प (Revised Choices), सीटों की उपलब्धता और आधिकारिक काउंसलिंग के दौरान मेरिट रैंक के आधार पर बदल सकता है।

सीएसएबी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अगस्त, 2026 को घोषित किया जाएगा, जबकि राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 अगस्त, 2026 को जारी किया जाएगा।

CSAB Mock Seat Allotment 2026: डाउनलोड चरण

सीएसएबी मॉक अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • CSAB की ऑफिशियल वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर, सीएसएबी 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें ।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • सीएसएबी टेंटेटिव सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।

Also readJEECUP Counselling 2026: जीकप राउंड 4 सीट अलॉटमेंट jeecup.admissions.nic.in पर जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से

यदि अभ्यर्थी मॉक सीट आवंटन से संतुष्ट हैं, तो वे अपनी चॉइस यथावत रख सकते हैं। यदि संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें अपनी पसंद का क्रम संशोधित कर सकते हैं। इसमें पसंदीदा विकल्पों को ऊपर रखना, कम कटऑफ वाले सुरक्षित विकल्प जोड़ना और बिना रुचि वाले विकल्प हटाना शामिल है।

CSAB 2026 Special Round Counselling Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में सीएसएबी 2026 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

कार्यक्रमशुरुआती तिथिअंतिम तिथि

रजिस्ट्रेशन और स्पेशल राउंड एनरोलमेंट फीस का पेमेंट

28 जुलाई, 2026

3 अगस्त, 2026

विकल्प भरना

28 जुलाई, 2026

5 अगस्त, 2026

मॉक अलॉटमेंट

31 जुलाई, 2026 - आउट

सीट आवंटन

6 अगस्त, 2026

6 अगस्त, 2026

विकल्प का चयन और ऑनलाइन रिपोर्टिंग

6 अगस्त, 2026

10 अगस्त, 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफाइंग ऑफिसर के सवालों का जवाब देने का आखिरी दिन

11 अगस्त, 2026

11 अगस्त, 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications