ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
आईसीएआर एआईईईए 2024 पीजी आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 11 मई को आईसीएआर एआईईईए 2024 पोस्ट ग्रेजुएट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जल्द आईसीएआर एआईईईए 2024 पीजी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए 2024 पीजी के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये और ओबीसी-एनसीएल व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट को 1,100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर कैटेगरी के आवेदकों को 625 रुपये फीस जमा करनी होगी।
आईसीएआर एआईईईए पीजी आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। तीन वर्षीय स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवारों को दो आईसीएआर-डीम्ड विश्वविद्यालयों (डीयू) में कुछ पाठ्यक्रमों को छोड़कर आईसीएआर-एयू प्रणाली के तहत कृषि विश्वविद्यालय में आईसीएआर एआईईईए पीजी के माध्यम से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों को आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। पंजीकृत आवेदक 13 मई से 15 मई तक आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, 30 मई को होगा एग्जाम
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 दिन पहले आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आईसीएआर एआईईईए (पीजी) 2024 परीक्षा 89 शहरों में आयोजित होगी।
ICAR AIEEA PG 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा पीजी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट https://icarpg.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर नए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
ICAR AIEEA PG 2024 Application Form: परीक्षा पैटर्न
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 प्रश्नपत्र में कुल 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा