Trusted Source Image

SWAYAM July 2026 Semester Exam: स्वयं जुलाई सेमेस्टर एग्जाम के लिए आवेदन आज से शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | October 9, 2026 | 01:01 PM IST | 2 mins read

SWAYAM July 2026 Registration: स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 31 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।

स्वयं 2026 जुलाई सेमेस्टर एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-एक्स/ एनटीए)
स्वयं 2026 जुलाई सेमेस्टर एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-एक्स/ एनटीए)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM 2026 July Semester ) परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर 7 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर एप्लीकेशन लिंक 31 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। आवेदकों को समय-सीमा के भीतर स्वयं जुलाई आवेदन फॉर्म 2026 में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। 662 कोर्स के लिए SWAYAM परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

SWAYAM July 2026 Semester Application Form: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके स्वयं 2026 जुलाई एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एनटीए स्वयं पोर्टल https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘SWAYAM July 2026 Application Form’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

नोटिस के अनुसार, परीक्षा के पैटर्न, परीक्षा शहरों, परीक्षा की अवधि, आवेदन शुल्क और आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी SWAYAM 2026 जुलाई सेमेस्टर इंफॉर्मेशन बुलेटिन exams.nta.nic.in पर दी गई है। कैंडिडेट आवेदन शुल्क का भुगतान भी तय बैंकों/ पेमेंट गेटवे के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।

Also readCGSOS November Timetable 2026: सीजीएसओएस कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू

SWAYAM July Semester 2026 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में स्वयं जुलाई सेमेस्टर 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

विवरणतिथि व समय

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना

09 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)


परीक्षा शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि

01 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) (क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI द्वारा)



आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि

02 नवंबर 2026 से 03 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) (केवल वेबसाइट पर)



परीक्षा शहर की घोषणा

वेबसाइट पर बाद में घोषित किया जाएगा


प्रवेश पत्र डाउनलोड करना

वेबसाइट पर बाद में घोषित किया जाएगा


परीक्षा की तिथि

08, 09, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026


परीक्षा की अवधि

180 मिनट (03:00 घंटे)


आधिकारिक वेबसाइट

https://exams.nta.nic.in/

https://exams.nta.nic.in/swayam/

एनटीए ने कहा कि, यदि किसी उम्मीदवार को स्वयं 2026 (जुलाई सेमेस्टर) के लिए आवेदन करने में कोई परेशानी होती है, तो वे 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.nic.in/swayam/ को देखते रहने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications