Trusted Source Image

HPRCA JOA IT Answer Key 2026: एचपीआरसीए जेओए आईटी आंसर की जारी, 7 अक्टूबर से दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | October 9, 2026 | 12:16 PM IST | 1 min read

एचपीआरसीए जेओए आईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एचपीआरसीए जेओए आईटी 2026 परीक्षा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।
एचपीआरसीए जेओए आईटी 2026 परीक्षा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (JOA IT) भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 26001) परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए जेओए आईटी आंसर की 2026 जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपीआरसीए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अभ्यर्थियों को एचपीआरसीए जेओए प्रोविजनल आंसर की 2026 पर 7 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी दिया गया है।

आयोग द्वारा एचपीआरसीए जेओए आईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 13 अक्टूबर (रात 11:55 बजे) तक सक्रिय रहेगी। चुनौती दर्ज करने के लिए लागू ऑब्जेक्शन फीस और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आयोग द्वारा एचपीआरसीए जेओए आईटी 2026 परीक्षा 28, 29, 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।

Also readUPSSSC 2016 Interview Letter: यूपीएसएसएससी इंटरव्यू लेटर टर्नर और मैकेनिक पद के लिए जारी, शेड्यूल जांचें

उम्मीदवार एचपीआरसीए जेओए आंसर की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। आयोग एचपीआरसीए जेओए एआई फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 234 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एचपीआरसीए पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

HPRCA JOA Answer Key 2026 OUT: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीआरसीए जेओए आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in/latest-notifications पर जाएं।
  • होमपेज पर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (IT) परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें दिए गए लिंक पर फिर क्लिक करें।
  • अब आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications