ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी आवेदन फॉर्म में आज से करें सुधार, करेक्शन की आखिरी तिथि 15 मई
Abhay Pratap Singh | May 13, 2024 | 11:06 AM IST | 1 min read
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मई को बंद कर दी गई है।
नई दिल्ली: आईसीएआर-एआईईईए पीजी और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 13 मई से करेक्शन विंडो खोल दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आईसीएआर-एआईईईए पीजी और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया 15 मई को बंद कर दी जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
एनटीए ने जारी नोटिस में बताया कि, “उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम जैसे विवरण बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि शुल्क पर कोई प्रभाव पड़ता है, तो लागू होने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद ही करेक्शन मान्य होगा।”
आईसीएआर-एआईईईए प्रवेश परीक्षा 2024 के माध्यम से राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में 30% सीटों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। आईसीएआर ने कहा कि किसी एक राज्य के 40% से अधिक उम्मीदवारों को किसी विशेष विषय और श्रेणी में किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा