आईसीएआई सीए नवंबर 2023 इंटर, फाइनल परीक्षाएं कल से शुरू होंगी; परीक्षा तारीख और समय
Alok Mishra | November 1, 2023 | 03:41 PM IST | 2 mins read
नवंबर परीक्षा 2023 के लिए आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) कल से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट और फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध है।
संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 का समापन 17 नवंबर को होगा। इसमें कहा गया है, "केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।"
अभ्यर्थियों के पास हिंदी या अंग्रेजी में उत्तर लिखने का विकल्प होगा। हालाँकि, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के पास यह विकल्प होगा जिन्होंने फॉर्म भरते समय इसका चुनाव किया था। आईसीएआई ने मई 2018 परीक्षा और उसके बाद से सीए फाइनल नए पाठ्यक्रम परीक्षा में वैकल्पिक पेपर 6 की शुरुआत की जो ओपन बुक पद्धति पर आयोजित किया जा रहा है। आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा 2023 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 70 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंंगे।
आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा की तारीख और समय
|
ग्रुप 1 |
तारीख |
समय |
|
फाइनैंशियल रिपोर्टिंग |
1 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन |
3 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
उन्नत लेखापरीक्षा और व्यावसायिक नैतिकता |
5 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून भाग I: कॉर्पोरेट लॉ भाग II: आर्थिक कानून |
7 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
ग्रुप 2 |
|
|
|
रणनीतिक लागत प्रबंधन और प्रदर्शन मूल्यांकन |
9 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
इलेक्टिव (A) जोखिम प्रबंधन (B) वित्तीय सेवा और पूंजी बाजार (C) अंतर्राष्ट्रीय कराधान (D) आर्थिक विधि (E) वैश्विक वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (F) बहुविषयक केस स्टडी |
11 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान भाग I: प्रत्यक्ष कर कानून भाग II: अंतर्राष्ट्रीय कराधान |
14 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
अप्रत्यक्ष कर कानून भाग I: वस्तु एवं सेवा कर भाग II: कस्टम और एफटीपी |
16 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा का पूरा परीक्षा कार्यक्रम।
आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा की तारीख और समय
|
ग्रुप 1 |
तारीख |
समय |
|
एकाउंटिंग |
2 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
कॉर्पोरेट और अन्य कानून: भाग I: कंपनी कानून भाग II: अन्य कानून |
4 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
लागत और प्रबंधन लेखांकन |
6 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
कराधान सेक्शन ए: आयकर कानून सेक्शन ए: अप्रत्यक्ष कर |
8 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
ग्रुप 2 |
|
|
|
उन्नत लेखांकन |
10 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
लेखापरीक्षा और आश्वासन |
13 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
उद्यम सूचना प्रणाली और रणनीतिक प्रबंधन सेक्श्न ए: उद्यम सूचना प्रणाली सेक्शन बी: रणनीतिक प्रबंधन |
15 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
|
वित्तीय प्रबंधन और वित्त के लिए अर्थशास्त्र Financial Management and Economics for Finance |
17 नवंबर |
2 से 5 बजे तक |
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल