ICAI CA May Exam 2024: आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन सुधार विंडो खुली, इन विवरणों में करें करेक्शन
Santosh Kumar | March 27, 2024 | 10:34 AM IST | 1 min read
आईसीएआई ने सीए मई इंटर, फाइनल परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फाइनल परीक्षा 2 से 16 मई और इंटर परीक्षा 3 से 17 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार विंडो फिर खोली है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org से विवरण ठीक कर सकते हैं। आईसीएआई ने आज यानी 27 मार्च सुबह 10 बजे से करेक्शन विंडो ओपन की है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आवेदक 29 मार्च को रात 11.59 बजे तक सीए आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार परीक्षा शहर की प्राथमिकता, समूह और माध्यम को संपादित कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18वीं लोकसभा चुनाव के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा मई 2024 की तारीखें बदली गई हैं। इसके तहत इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को और ग्रुप 2 का पेपर 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA Exam 2024: ऐसे सुधारें आवेदन पत्र
आवेदन सुधार फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएआई सीए मई परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका आवेदन प्रपत्र आपकी स्क्रीन पर चित्रित होगा।
- यहां अपने फॉर्म में करेक्शन करें।
- नीचे सेव पर क्लिक करें इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल