ICAI CA Inter September 2024: सीए इंटरमीडिएट के लिए बिना लेट फीस के आवेदन का कल अंतिम दिन, जानें शुल्क

Santosh Kumar | July 19, 2024 | 11:48 AM IST | 2 mins read

सितंबर 2024 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 12, 14 और 17 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

आईसीएआई 24 से 26 जुलाई के बीच सुधार विंडो खोलेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) सीए इंटरमीडिएट 2024 परीक्षा के सितंबर सत्र के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल यानी 20 जुलाई है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आईसीएआई सीए सितंबर 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2024 है।

Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here

Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म शुल्क एक समूह के लिए 1500 रुपये और दोनों समूहों के लिए 2700 रुपये है। पंजीकरण की समय सीमा समाप्त होने के बाद, छात्र 600 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आईसीएआई 24 से 26 जुलाई के बीच सुधार विंडो खोलेगा।

उम्मीदवार दो तरीकों से सीए इंटरमीडिएट प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पहला विकल्प सीए फाउंडेशन प्रोग्राम के माध्यम से है और दूसरा विकल्प स्नातक, स्नातकोत्तर या किसी विशेष स्तर के व्यावसायिक डिग्री प्रोग्राम को उत्तीर्ण करने के बाद सीधे प्रवेश का मार्ग है।

ICAI CA Inter September 2024: परीक्षा तिथि

आईसीएआई ने सितंबर 2024 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं। सितंबर 2024 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 12, 14 और 17 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट सितंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Also read I CAI CA May Result 2024: सीए फाइनल मई परिणाम में शिवम मिश्रा और इंटर रिजल्ट में कुशाग्र रॉय ने किया टॉप

ICAI CA Inter Exam 2024: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएआई सीए सितंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • नये छात्रों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।
  • आवेदन फोरम दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सेव करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]