CA Inter May Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर मई रिजल्ट caresults.icai.org पर घोषित, मेरिट लिस्ट भी जारी
Santosh Kumar | June 24, 2026 | 10:46 AM IST | 2 mins read
स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज, 24 जून को सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें टॉप 50 रैंक हासिल करने वालों के नाम शामिल हैं। मई 2026 सत्र की परीक्षा 5 से 15 मई तक आयोजित की गई।
New: CA Inter May 2026 Result Out - Direct Link
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। सीए मई फाइनल एग्जाम के रिजल्ट पहले ही 18 जून को घोषित किए जा चुके हैं।
आईसीएआई ने पास प्रतिशत, ग्रुप-वाइज पास रेट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। सफल छात्र अब सीए फाइनल की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जबकि जो छात्र पास नहीं हो पाए, उन्हें अगले प्रयास के लिए रणनीति बनानी होगी।
ICAI CA Inter Result 2026: सीए इंटर मई रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए इंटर रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए इंटर रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब सीए इंटर रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
ICAI CA Inter May Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर पासिंग मार्क्स
अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है, तो सीए इंटर रिजल्ट घोषित होने के बाद वे मार्क्स के वेरिफिकेशन और इंस्पेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आईसीएआई तारीखों और प्रोसेस के बारे में जानकारी जारी करेगा।
सीए इंटर परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी विषयों के कुल योग (एग्रीगेट) में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। सीए इंटरमीडिएट में कुल 6 पेपर होते हैं, हर पेपर 100 मार्क्स का होता है।
अगली खबर
]CUET UG Result 2026: सीयूईटी में एक अभ्यर्थी को 4 विषयों में मिला 100 पर्सेंटाइल, एनटीए ने जारी किए आंकड़े
एनटीए के आधिकारिक डेटा के अनुसार, इस साल कई छात्रों ने कई विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीयूईटी यूजी रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एक्टिव है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम