ICAI CA Foundation Result 2026: आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर रिजल्ट डेंट जारी, 6 नवंबर से कर सकेंगे डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 05:28 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 1 नवंबर को जारी सूचना में बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन (CA Foundation) सितंबर परीक्षा 2026 का परिणाम 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org के माध्यम से अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। आईसीएआई द्वारा सीए फाउंडेशन 2026 सितंबर की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की थीं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे caresults.icai.org पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवार को अपना पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा।”
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन एग्जाम 2026 के लिए ऑल इंडिया रैंक (AIR), पास प्रतिशत, कुल अंक और टॉपर्स लिस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की घोषणा करेगा। सीए फाउंडेशन में पास छात्र अगले चरण यानी सीए इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
CA Foundation September 2026 Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:
- आईसीएआई रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं।
- ‘सीए फाउंडेशन परीक्षा 20 - सितंबर 2026’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को होंगी। इससे पहले, आईसीएआई ने 22 अक्टूबर को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के लिए आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार