ICAI CA Foundation Result 2023: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम icai.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | February 7, 2024 | 06:57 PM IST | 1 min read
आईसीएआई द्वारा सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षा 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in जाकर देख सकते हैं।
आईसीएआई द्वारा CA Foundation December 2023 परीक्षा 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षाएं भारत के 280+ शहरों और विदेश के 8 शहरों सहित 562 परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गईं।
ICAI CA Foundation परीक्षा में 1,37,153 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 41,132 उम्मीदवार पास हुए। सफल अभ्यर्थियों का प्रतिशत 29.99 रहा। इनमें 21,728 पुरुष और 19,404 महिला उम्मीदवार शामिल थी। पुरुष अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत 30.19 रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत 29.77 रहा।
ICAI CA Foundation Result 2023- डाउनलोड प्रक्रिया
ICAI CA Foundation Result 2023 उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके देख सकते हैं।
- उम्मीदवार ICAI CA की आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in पर जाएं।
- "ICAI CA Foundation Result 2023" डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, उम्मीदवार पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और सत्यापन पिन पोर्टल पर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीए फाउंडेशन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार