CA Foundation Result June 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट आज होगा जारी, icai.nic.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | July 29, 2024 | 08:05 AM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक पेपर एक ही सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे के लिए आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा। आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून सत्र की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.i पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 2024 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जून 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम सोमवार, (देर शाम) 29 जुलाई 2024 को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ICAI CA Foundation Result 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आईसीएआई रिजल्ट वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद विवरण दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- सीए फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
आईसीएआई सीए फाइनल - इंटरमीडिएट के नतीजे जारी
बता दें कि आईसीएआई ने 14 जुलाई, 2024 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। लगभग 20,446 उम्मीदवारों ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की, जो मई 2024 में हुई थी।
आईसीएआई सीए फाइनल टॉपर
नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33% स्कोर के साथ सीए फाइनल में शीर्ष रैंक हासिल की। दिल्ली की वर्षा अरोड़ा ने 80% और 480 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की। तीसरी रैंक संयुक्त रूप से मुंबई के किरण राजेंद्र सिंह मनराल और गिलमैन सालिम अंसारी को दी गई।
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट टॉपर
सीए इंटर परीक्षा में, भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 89.67% के साथ पहली रैंक हासिल की, जबकि युज सचिन करिया और योग्य ललित चांडक ने 89.67% स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मंजीत सिंह भाटिया और हिरेश काशीरामका ने 86.50% के साथ तीसरी रैंक हासिल की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल