ICAI CA Foundation June 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून मॉक टेस्ट सीरीज 2, 3 की तिथि जारी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 09:37 AM IST | 1 min read
सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन 2024 मॉक टेस्ट सीरीज-2 और सीरीज-3 के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। सीए फाउंडेशन 2024 मॉक टेस्ट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आईसीएआई बीओएस नॉलेज पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा।
जारी शेड्यूल के अनुसार, आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 सीरीज-2 मॉक टेस्ट 22 मई से 29 मई के बीच और सीए फाउंडेशन सीरीज-3 मॉक टेस्ट 5 जून से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा। आईसीएआई सीए फाउंडेशन सीरीज जून 2024 के लिए आई मॉक टेस्ट 29 अप्रैल से 2 मई तक ऑनलाइन और फिजिकल दोनों मोड में आयोजित किया गया था।
सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून 2024 को आयोजित होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट के लिए निर्धारित की गई। सीए फाउंडेशन 2024 जून परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जाएगी।
CA Foundation 2024 Mock Test Schedule: मॉक टेस्ट सीरीज 2
उम्मीदवार नीचे आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 जून मॉक टेस्ट सीरीज 2 शेड्यूल देख सकते हैं:
| विषय | तिथि | समय |
|---|---|---|
|
पेपर 1: अकाउंटिंग |
22 मई |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
पेपर 2: बिजनेस लॉ |
24 मई |
|
|
पेपर 3: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड |
27 मई |
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक |
|
पेपर 4: बिजनेस इकोनॉमिक्स |
29 मई |
CA Foundation 2024 Mock Test Schedule: मॉक टेस्ट सीरीज 3
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2024 जून मॉक टेस्ट 3 शेड्यूल देख सकते हैं:
| विषय | तिथि | समय |
|---|---|---|
|
पेपर 1: अकाउंटिंग |
5 जून |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
पेपर 2: बिजनेस लॉ |
7 जून |
|
|
पेपर 3: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड |
10 जून |
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक |
|
पेपर 4: बिजनेस इकोनॉमिक्स |
12 जून |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच