ICAI CA Admit Card 2026: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड जनवरी सत्र की इंटर, फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 01:41 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की इंटर, फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, पंजीकरण व रोल नंबर, चयनित समूह, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
ICAI CA January 2026 examination schedule: सीए जनवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम
- सीए फाइनल ग्रुप 1 - 5, 7 और 9 जनवरी, 2026
- सीए फाइनल ग्रुप 2 - 11, 13 और 16 जनवरी, 2026
- सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 - 6, 8 और 10 जनवरी, 2026
- सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 - 12, 15 और 17 जनवरी, 2026
- सीए फाउंडेशन - 18, 20, 22 और 24 जनवरी, 2026
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर दिखाए गए एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनवरी 2026 सेशन के लिए आईसीएआई सीए एग्जाम 100 से अधिक भारतीय शहरों और 9 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिकर वेबसाइट www.icai.org पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
ICAI CA January 2026 admit card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईसीएआई सीए जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल