IBPS SO Mains Scorecard 2025: आईबीपीएस एसओ मेंस स्कोरकार्ड जारी, 14 जनवरी तक ibps.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 9, 2026 | 12:59 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोरकार्ड चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 8 जनवरी को उन उम्मीदवारों के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) मुख्य परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी किए हैं, जिन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईबीपीएस एसओ मेंस स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर शामिल हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ मेंस 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी, 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना स्कोर चेक कर लें, क्योंकि इस डेट के बाद लिंक इनएक्टिव हो जाएगा।
IBPS SO Mains Scorecard 2025: अगला चरण इंटरव्यू
आईबीपीएस एसओ भर्ती विभिन्न पदों जैसे आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सनल ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और राजभाषा अधिकारी (ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफिसर) के लिए आयोजित की जा रही है।
आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करना होगा। मेंस में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू स्टेज के लिए बुलाया जाएगा।
IBPS SO Mains Scorecard 2025: आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस एसओ मेंस स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'आईबीपीएस सीआरपी एसपीएल- एक्सवी' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने रिजल्ट की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
आईबीपीएस एसओ भर्ती अभियान के तहत कुल 1,007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर वैकेंसी भरी जाएंगी। फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर जारी की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच