IBPS SO Main Exam Admit Card 2023: आईबीपीएस एसओ मेन एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जनवरी 28
Abhay Pratap Singh | January 19, 2024 | 11:59 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ मेन एग्जाम देने वाले उम्मीदारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशल ऑफिसर (एसओ) मेन एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
आईबीपीएस ने राजभाषा अधिकारी, आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सोनेल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के 1402 पदों पर भर्ती के लिए 1 अगस्त 2023 को अधिसूचना जारी की थी।
एग्जाम सेंटर पर आईबीपीएस एसओ मेन 2023 एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवार को सरकारी आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड ले जाना अनिवार्य है। मेन एग्जाम में चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू राउंड में शामिल किया जाएगा।
Also read SSC JE 2023 Final Answer Key: एसएससी जेई अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें
आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, एचआर पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए मेन एग्जाम में 60 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा। प्रश्न पत्र हल करने का समय 60 मिनट निर्धारित किया गया है। प्रश्न पत्र हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे।
IBPS SO Mains Admit Card 2024: जानें डाउनलोड प्रक्रिया
आईबीपीएस एसओ मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड व कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
IBPS प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा 20 दिसंबर 2023 को आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम 16 जनवरी 2024 को जारी हुआ था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल