IBPS SO Admit Card 2025: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, प्रीलिम्स एग्जाम 30 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 22, 2025 | 07:14 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 22 अगस्त को आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस एसओ 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस एसओ ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 30 अगस्त तक आईबीपीएस एसओ कॉल लेटर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को ऑनलाइन माध्यम में दो घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एग्जाम में अधिकतम 125 अंकों के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ (एक चौथाई) अंक काटा जाएगा।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराई जाएगी। आईबीपीएस एसओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस एसओ मेन्स 2025 का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1,007 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS SO Prelims Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स कॉल लेटर 2025 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलडो कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन प्रीलिम्स कॉल लेटर सीपीआर-एसपीएल-एक्सवी’ पर क्लिक करें।
- अब, आईबीपीएस एसओ ऑनलाइन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच