IBPS SO Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 9 नवंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | November 1, 2024 | 08:31 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस एसओ 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस एसओ परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ 2024 परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
IBPS SO Admit Card 2024: प्रवेश पत्र में विवरण
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल, पता, शिफ्ट टाइमिंग जैसी सभी जानकारी देखने को मिलेगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए, एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर केवल सॉफ्ट कॉपी लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा परीक्षा 120 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
Also read IBPS RRB XII Recruitment 2024: आरआरबी XII क्लर्क, पीओ की प्रोविजनल अलॉटमेंट आरक्षण सूची जारी
IBPS SO 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऊपर दिए गए IBPS CRP SPL-XIV Admit Card Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल