IBPS RRB Office Assistant Mains Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस अटेंडेंट मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 12:22 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, क्योंकि आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार (interview) नहीं होता है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, आईबीपीएस अंतरिम आवंटन सूची जारी करेगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस अटेंडेंट (मल्टीपर्पज) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मेंस रिजल्ट 14 अप्रैल तक डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को संपन्न हुई थी।
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी टैब पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद अपना अंतिम परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स स्कोर कार्ड 2026 परिणाम की घोषणा के बाद जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड में मुख्य परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी होगी।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- श्रेणी
- आवेदित पद
- आवेदित राज्य
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का स्कोर कार्ड (ओवरऑल और सेक्शनल स्कोर सहित)
- अंतिम परिणाम की स्थिति
Also read IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: कट-ऑफ अंक
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक परिणाम घोषित होने के बाद जारी कर दिए गए हैं। कट-ऑफ कई कारकों के आधार पर भिन्न होता है, जैसे-
- परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या
- प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर
- उपलब्ध रिक्तियों की संख्या
- उम्मीदवार की श्रेणी
- स्टेटवाइज कंपटीशन
IBPS RRB Office Assistant Result 2026: चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, क्योंकि आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार (interview) नहीं होता है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, आईबीपीएस अंतरिम आवंटन सूची जारी करेगा, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निम्नलिखित के आधार पर किया जाता है-
- मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक
- राज्य-वार और श्रेणी-वार मेरिट सूची
- भाग लेने वाले RRBs के लिए उम्मीदवार की प्राथमिकता
अगली खबर
]UP Police Sports Quota Admit Card 2026: यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कोटा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 (कांस्टेबल सिविल पुलिस और पीएसी पदों के लिए) के तहत विभिन्न खेल विधाओं के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और खेल कौशल परीक्षण/ट्रायल्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व