IBPS RRB PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, ibps.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 24, 2025 | 06:31 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक उम्मीदवारों के लिए सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना स्कोर देख सकते हैं। स्कोर कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके सीधे एक्सेस किया जा सकता है।
नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक उम्मीदवारों के लिए सक्रिय कर दिया गया है। स्कोर कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके सीधे एक्सेस किया जा सकता है।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। ऑफिसर स्केल I के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 19 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था।
IBPS RRB PO Prelims Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण, कटऑफ अंक जारी
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, श्रेणी (सामान्य/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग) चयनित राज्य (पोस्टिंग के लिए), सेक्शनवाइज अंक (तर्क, मात्रात्मक योग्यता), कुल अंक और उम्मीदवार की योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इस स्कोर कार्ड की मदद से उम्मीदवार आसानी से अपने प्रदर्शन की जांच कर सकते हैं। स्कोर कार्ड के साथ ही, IBPS ने राज्यवार और श्रेणीवार IBPS RRB PO कट-ऑफ भी जारी किया है।
IBPS RRB PO Prelims Result 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने स्कोरकार्ड को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IBPS RRB PO Main Exam 2025: मुख्य परीक्षा तिथि
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। परीक्षा की समयावधि 120 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में 5 खंड होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 40 प्रश्न होंगे - तर्क, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और मात्रात्मक योग्यता।
IBPS RRB PO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भाग लेने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 3,900 से अधिक ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल-I, II और III) और ग्रुप बी-कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पदों को भरना है। उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा