IBPS RRB Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी
Santosh Kumar | September 29, 2024 | 10:47 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी मेन्स 2024 परीक्षा 6 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड 27 सितंबर को जारी किया गया था।
आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट परिणाम 4 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के लिए पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।
IBPS RRB Mains Admit Card 2024: एग्जाम पैटर्न
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा में 5 सेक्शन होंगे - रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी लैंग्वेज और कंप्यूटर नॉलेज। मेन्स परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ऑफिस असिस्टेंट के कुल 5585 पदों को भरना है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 2332 पद, ईडबल्यूएस के लिए 536 पद, ओबीसी के लिए 1313 पद, एससी के लिए 938 पद और एसटी के लिए 466 पद शामिल हैं।
Also read IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परिणाम ibps.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
IBPS RRB Clerk Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें