IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, ibps.in से चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | January 23, 2026 | 01:44 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालनी होगी।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 23 जनवरी 2026 को सीआरपी आरआरबी-XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) यानी क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई। शुरुआती नतीजों में केवल उम्मीदवारों का क्वालिफाई/नॉन-क्वालिफाई स्टेटस दिखाया गया है, जबकि स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स कुछ दिनों बाद जारी किए जाएंगे।
IBPS RRB Clerk Result 2025: रिजल्ट लिंक 29 जनवरी तक एक्टिव
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की जरूरत होगी। आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक 29 जनवरी तक एक्टिव रहेगा।
क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए मेन एग्जाम 1 फरवरी, 2026 को होना तय है। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन एग्जाम में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी और कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन शामिल होंगे।
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आरआरबी क्लर्क प्री रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'सीआरपी आरआरबी-XIV' लिंक पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने रिजल्ट की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट में मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, क्वालिफ़ाइंग स्टेटस (मेन्स के लिए क्वालिफ़ाइड/नॉन-क्वालिफ़ाइड) और रिजल्ट डेट जैसी जरूरी जानकारी दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच