IBPS RRB Clerk Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 4, 2024 | 12:11 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों (RRB) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, फोटो, चुनी गई भाषा, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
IBPS RRB CRP XIII 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,313 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें अधिकारी स्केल-1 (सहायक प्रबंधक), अधिकारी स्केल-2 (प्रबंधक), अधिकारी स्केल-3 (वरिष्ठ प्रबंधक) और 5,585 कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS RRB Clerk Prelims Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी