IBPS PO Prelims Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 05:53 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस पीओ-एमटी प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया 7,565 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

IBPS PO Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, “CRP PO/MT XVI” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  5. अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

Also read UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून आंसर की कल nta.ac.in पर होगी जारी

IBPS PO Prelims Exam Date: परीक्षा तिथि

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें हर दिन चार शिफ्ट होंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जानी होगी। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

IBPS PO Prelims Pattern: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न में रीजनिंग, क्वांट्स और इंग्लिश विषयों से 100 सवाल होते हैं। कुल समय 60 मिनट का होता है। हर सेक्शन के लिए 20 मिनट। साथ ही, गलत जवाबों के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
समय
अंग्रेजी भाषा
30
30
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता
35
35
20 मिनट
तर्कशक्ति
35
35
20 मिनट
कुल योग
100
100
60 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]