Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून आंसर की कल nta.ac.in पर होगी जारी

Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

यूजीसी नेट 2026 जून सत्र की आंसर की जारी कल 16 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2026 आंसर की जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। एनटीए की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट जून सत्र की अंतरिम उत्तर कुंजी 16 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार 200 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क देकर यूजीसी नेट 2026 की उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां वैध पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 की उत्तर कुंजी के लिए दर्ज की गई आपत्तियों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा एजेंसी अंतरिम कुंजी के विरुद्ध उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी।

ugc net 2026 answer key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 लिंक खोलें।
  3. अब स्क्रीन पर एक नई यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  4. यदि आवश्यक हो, तो लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  5. यूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  6. अंत में अंतरिम यूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजी को सेव और डाउनलोड करें।

Also read BPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, 71वीं CCE मेन्स रिजल्ट अगस्त/सितंबर में, शेड्यूल जांचें

ugc net answer key 2026: आंसर की डिटेल्स

यूजीसी नेट जून 2026 की उत्तर कुंजी में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे-

  1. परीक्षा का नाम
  2. परीक्षा की तिथि
  3. विषय आईडी
  4. परीक्षा की शिफ्ट
  5. प्रश्न आईडी
  6. सही विकल्प आईडी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications