IBPS PO Mains Score Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड www.ibps.in पर जारी, डाउनलोड चरण जांचें
Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 07:17 PM IST | 1 min read
व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची उनकी पंजीकरण संख्या के आधार पर जारी की गई है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर - मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती (CRP PO/MT-XVI) की मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर 27 नवंबर से अपना मेन्स स्कोरकार्ड 2026 चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2026 स्कोरकार्ड 7 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा। चरण-2 परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
IBPS PO Mains 2026 Scorecard: विवरण
कैंडिडेट्स को अपने आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण जांचने चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर
- परीक्षा और भर्ती विवरण
- सेक्शनवाइज अंक
- कुल प्राप्त अंक
- कैटेगरी-वाइज या टेस्ट-वाइज कट-ऑफ डिटेल्स
- क्वालिफाइंग स्टेटस या उससे जुड़े निर्देश।
Also read ECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “व्यक्तित्व परीक्षण/ साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या के अनुसार सूची उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन व्यक्तित्व परीक्षा 30 नवंबर, 2026 को आयोजित होने की उम्मीद है। साक्षात्कार 8 दिसंबर, 2026 से शुरू होने की योजना है।”
केवल व्यक्तित्व परीक्षण में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार में बैठने की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS PO Main Exam 2026 Score: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन मेन एग्जाम 2026 स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CRP PO/MT-XVI रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र