IBPS PO-MT Reserve List Allotment: रिजर्व लिस्ट से अंतरिम आवंटन जारी, जानें चयन और जॉइनिंग की पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस ने रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
नई दिल्ली :
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी-पीओ/एमटी-XV के लिए रिजर्व लिस्ट के तहत प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
यह आवंटन भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा प्रदान की गई वास्तविक रिक्तियों के आधार पर किया गया है। अंतरिम रूप से आवंटित उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण के समय दर्ज किए गए उनके ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है।
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, तो उनके मेरिट क्रम का निर्धारण जन्म तिथि के अनुसार किया गया है। इस नियम के तहत आयु में बड़े उम्मीदवार को आयु में छोटे उम्मीदवार से पहले स्थान दिया गया है। रिजर्व लिस्ट के तहत यह अंतरिम आवंटन विभिन्न प्रशासनिक आवश्यकताओं ध्यान में रखते हुए मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है।
रिजर्व लिस्ट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- सीआरपी पीओ/एमटी सेक्शन खोलें।
- सीआरपी पीओ/एमटी-XV के लिए रिजर्व लिस्ट के अंतर्गत 'प्रोविजनल अलॉटमेंट' लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- अंत में रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें, प्रिंट करें या सेव कर लें।
न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर
प्रोविजनल अलॉटमेंट के मौजूदा राउंड के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर नीचे दिए गए हैं। ये ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त स्कोर हैं, जो 100 में से हैं।
|
पद
|
श्रेणी
|
न्यूनतम अंक
|
जन्म तिथि
|
|
आई.टी. ऑफिसर (स्केल-I)
|
ओबीसी (एनसीएल)
|
49.00
|
20-01-00
|
|
राजभाषा अधिकारी (स्केल-I)
|
एसटी
|
47.73
|
11-04-02
|
|
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I)
|
ओबीसी (एनसीएल)
|
72.07
|
02-11-99
|
अगली खबर
]RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 स्कोरकार्ड लिंक सभी रीजनल पोर्टलों पर हुआ एक्टिव
सभी क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल्स पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और परसेंटाइल स्कोर चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी