IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन जारी; आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 04:39 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिमिनरी एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को होगा, जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 27 जुलाई को पब्लिक सेक्टर बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) की भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA XVI) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर सक्रिय होगी। कैंडिडेट को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा चरण शामिल है। आईबीपीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पोस्ट के लिए कोई इंटरव्यू नहीं है।
IBPS Clerk 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी। पद के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा अलग अलग होगी।
नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले विस्तृत आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है। डिटेल्ड नोटिफिकेशन में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एज लिमिट, एग्जाम पैटर्न, पार्टिसिपेटिंग बैंक, रिजर्वेशन पॉलिसी और सिलेक्शन प्रोसेस जैसे जानकारी शामिल होगी।
IBPS Clerk Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण |
01.08.2026 से 21.08.2026 तक |
|
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान |
01.08.2026 से 21.08.2026 तक |
|
आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार के लिए एडिट विंडो (ऑनलाइन भुगतान सहित) |
पंजीकरण बंद होने के बाद (आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा) |
|
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) |
सितंबर 2026 |
|
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा |
अक्टूबर 2026 |
|
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम |
नवंबर 2026 |
|
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा |
दिसंबर 2026 |
|
प्रोविजनल अलॉटमेंट |
मार्च 2027 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार