IBPS Exam Scam 2025: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में नकली अभ्यर्थियों को बैठाने वाले गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
Press Trust of India | October 8, 2025 | 07:21 AM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडमिट कार्ड पर असली अभ्यर्थियों तस्वीरों में हेरफेर किया।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) क्लर्क परीक्षा 2025 में असली अभ्यर्थियों की जगह नकली परीक्षार्थियों को बैठाने वाले एक गिरोह का लखनऊ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडमिट कार्ड पर असली अभ्यर्थियों तस्वीरों में हेरफेर किया, जिससे नकली अभ्यर्थियों के चेहरे असली परीक्षार्थियों से लगभग 70 प्रतिशत तक मिलते-जुलते दिखने लगे।
लखनऊ दक्षिण के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर रही बिजनौर थाने की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 21 डुप्लीकेट पहचान पत्र, 9 आधार कार्ड, 7 पेन ड्राइव, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, तस्वीरें, फर्जी पहचान पत्र और 1.53 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार, गौरव आदित्य, हर्ष जोशी, भागीरथ शर्मा, मुकेश कुमार, धनंजय सौरभ, राजीव नयन पांडे, आशीष रंजन और अभिषेक कुमार शामिल हैं।
एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को पहले ही बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में बैठने के लिए बड़ी रकम वसूल करता था।
अपर डीसीपी (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि इस गिरोह का सरगना आनंद कुमार था, जो असली अभ्यर्थियों की जगह नकली परीक्षार्थियों को परीक्षा में बिठाने की पूरी व्यवस्था करता था।
अगली खबर
]CFA Level 1 August 2025 Result: सीएफए लेवल 1 अगस्त रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, 43% उम्मीदवार उत्तीर्ण
सीएफए परीक्षा तीन भागों (स्तर 1, 2 और 3) वाली परीक्षा है, जो वित्तीय विश्लेषकों के ज्ञान और कौशल का परीक्षण करती है। पाठ्यक्रम का प्रत्येक स्तर पिछले स्तर पर आधारित होता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल