IB Security Assistant Admit Card 2026: आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 22 फरवरी को
Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 09:46 AM IST | 2 mins read
आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिंटेंट (IB Security Assistant) टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in और www.ncs.gov.in के माध्यम से आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी सिक्योरिट असिस्टेंट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबी एसए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो एसए टियर 2 परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आईबी सिक्योरिटी असिंटेंट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
सिक्योरिट असिस्टेंट टियर 2 परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में कराई जाएगी। पेपर कुल 50 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। टियर 2 में सफल कैंडिडेट इंटरव्यू चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरों में कुल 4,987 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमएचए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IB SA Tier 2 Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबी एसए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “खुफिया ब्यूरो (आईबी) में सुरक्षा सहायक (कार्यकारी) के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आमंत्रण पत्र” पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल