IB Security Assistant Tier-2 Result 2026: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 रिजल्ट mha.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read
आईबी एसए टियर 2 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है, जिसमें इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नई दिल्ली : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जिक्यूटिव टियर 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी एसए/एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें टियर II परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। पीडीएफ में प्रदर्शित रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को टियर-III परीक्षा (साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए चयनित किया गया है। टियर 2 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन राउंड में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए टियर 3 का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। सत्यापन के दौरान मूल शैक्षणिक और पहचान दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अंतिम चयन सभी भर्ती चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
IB SA Result 2026: चयन प्रक्रिया
- टियर 1 सीबीटी परीक्षा
- टियर 2 की वर्णनात्मक/भाषा परीक्षा
- टियर 3 साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची
Also read UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होमगार्ड आंसर की uppbpb.gov.in पर जारी, 10 मई तक चैलेंज का मौका
IB SA Result 2026: परीक्षा कब हुई थी ?
आईबी एसए टियर 2 परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुरक्षा सहायक/कार्यकारी पद के लिए आवश्यक उम्मीदवारों के वर्णनात्मक लेखन और भाषा कौशल का आंकलन करने के लिए आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा