Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 08:00 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा यूपी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 6 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके सभी प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड्स भर्ती की उत्तर कुंजी में यदि आपको किसी प्रश्न, उसके विकल्पों या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, तो आप संबंधित दस्तावेजों के साथ 10 मई तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका नंबर (Question Booklet No.) का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप केवल अपना पेपर और उसकी उत्तर कुंजी देख पाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एक प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज की जा सकती है। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी प्रश्न पर दोबारा शिकायत नहीं की जा सकेगी।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। इससे अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गईं आपत्तियों यथा-रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा यूपी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 6 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके सभी प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar