IB SA Answer Key 2025: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट आंसर की जल्द आने की उम्मीद, दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | October 4, 2025 | 10:59 AM IST | 2 mins read
आईबी एसए आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से जल्द ही आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट 2025 परीक्षा (IB Security Assistant 2025 Exam) की उत्तर कुंजी जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट एमएचए की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आईबी एसए आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पंजीकरण कोड का उपयोग करना होगा। आईबी एसए प्रोविजनल आंसर की 2025 पर अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आईबी एसए अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी की जाएगी।
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरणों सीबीटी 1 (ऑब्जेक्टिव), सीबीटी 2 (डिस्क्रिप्टिव) और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट ही अगले में शामिल होने के पात्र हैं।
आईबी एसए 2025 सीबीटी 1 का आयोजन ऑनलाइन मोड में 29 और 30 सितंबर को किया गया था। आईबी एसए 2025 प्रश्न पत्र में सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता, तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा और सामान्य अध्ययन से कुल 100 अंक के प्रश्न शामिल थे। आईबी एसए 2025 सीबीटी 2 परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए कराई जाएगी।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 4,987 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एमएचए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IB Security Assistant Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबी एसए आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से कैंडिडेट लॉगिन करें।
- “आईबी सुरक्षा सहायक उत्तर कुंजी 2025 - आपत्ति”अनुभाग पर जाएं।
- उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
- प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आपत्ति प्रस्तुत करें व शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल