IB MTS Admit Card 2025: आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, टियर 1 एग्जाम 27 जनवरी को
Santosh Kumar | January 24, 2026 | 05:01 PM IST | 1 min read
आईबी एमटीएस टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर यूज़र आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आईबी एमटीएस 2025-26 परीक्षा के लिए टियर 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-1 परीक्षा 27 जनवरी को देश भर के विभिन्न सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 362 वैकेंसी भरी जाएंगी।
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2025 को शुरू हुई और 14 दिसंबर तक चली। परीक्षा शहर की सूचना पर्ची 8 जनवरी, 2026 को जारी की गई। अब, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
IB MTS Admit Card 2025: आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड विवरण
बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आईबी एमटीएस टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड में रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम, फोटोग्राफ अन्य निर्देश शामिल हैं। टियर-1 एग्जाम ऑनलाइन होगा। इसमें 100 सवाल होंगे, हर सवाल 1 नंबर का होगा और समय 1 घंटा होगा। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
IB MTS Admit Card 2025: आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस लिंक पर क्लिक करें- cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96684/login.html
- होमपेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- आईबी एमटीएस टियर 1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें
जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, वे टियर-2 (डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) के लिए एलिजिबल होंगे। परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज