Trusted Source Image

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 1 फरवरी को परीक्षा

Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 04:01 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा (ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीए आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक द्वारा उम्मीदवारों को नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. सीआरपी आरआरबी - क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा सत्यापन पूरा करें।
  4. अब विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  5. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

IBPS RRB Clerk Mains 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. परीक्षा तिथि
  4. रिपोर्टिंग समय
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश
  7. फोटो और हस्ताक्षर

Also read IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, ibps.in से चेक करें परिणाम

IBPS RRB Clerk Mains 2026: परीक्षा तिथि

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा (ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क) 1 फरवरी, 2026 को निर्धारित है। मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा।

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर जाने पर पाबंदी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications