IB ACIO Recruitment 2025: आईबी एसीआईओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, रिक्तियों की संख्या जानें
Saurabh Pandey | July 19, 2025 | 12:49 PM IST | 1 min read
आईबी एसीआईओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इस पद के लिए कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
नई दिल्ली : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-॥ कार्यकारी के लगभग 3,717 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 है। उम्मीदवार 12 अगस्त तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
IB Recruitment 2025: कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
- अनारक्षित - 1,537 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 442 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 946 पद
- अनुसूचित जाति - 566 पद
- अनुसूचित जनजाति - 226 पद
- कुल 3,717 पद
IB ACIO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आईबी एसीआईओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगा। सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पुरुष उम्मीदवारों को अतिरिक्त भर्ती शुल्क देना होगा, जिससे कुल देय राशि 650/- रुपये हो जाएगी
IB ACIO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आईबी एसीआईओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इस पद के लिए कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
IB ACIO Recruitment 2025: कट-ऑफ अंक
आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए टियर-I परीक्षा में कट-ऑफ अंक अनारक्षित वर्ग के लिए 35, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 33 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-35 अंक होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम