IB ACIO City Intimation Slip 2025: आईबी एसीआईओ सिटी इंटिमेशन स्लिप mha.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | January 1, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read
आईबी एसीआईओ परीक्षा सिटी स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अलग से डाउनलोड करना होगा। टियर 1 और टियर 2 दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों के साथ शहर की सूचना पर्चियां जारी कर दी गई हैं।
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ ग्रेड-II/कार्यकारी परीक्षा 2025में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इस पर्ची में उम्मीदवारों को बताया गया है कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित की जाएगी।
आईबी एसीआईओ ग्रेड-II/कार्यकारी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, जिससे कि उम्मीदवार अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकें।
आईबी एसीआईओ के लिए परीक्षा सिटी स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अलग से डाउनलोड करना होगा।
IB ACIO City Intimation Slip 2025: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'IB ACIO Grade-II/Exe Tier-2 City Intimation' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद 'City Intimation' टैब पर जाएं।
- आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
- IB ACIO परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
IB ACIO Exam 2025: परीक्षा तिथि
आईबी एसीआईओ टियर-2 (मेन्स) परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एक वैलिड आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
IB ACIO टियर-2 परीक्षा एक वर्णनात्मक (Descriptive) टेस्ट है, जो कुल 50 अंकों का होता है। इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल