AFCAT 2 Admit Card 2025: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 एडमिट कार्ड afcat.cdac.in पर जारी, 23 अगस्त से परीक्षा
Saurabh Pandey | August 19, 2025 | 05:56 PM IST | 1 min read
एयर फोर्स कॉमन एडमिश टेस्ट-2 (AFCAT) भारतीय वायुसेना द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। संबंधित स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिश टेस्ट-2 (एएफकैट-2) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एएफकैट-2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एएफकैट-2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। एएफकैट-2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण, शिफ्ट का समय आदि विवरण शामिल हैं।
AFCAT 2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- रिपोर्टिंग निर्देश
- पिता का नाम
AFCAT 2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- अब “AFCAT 02/2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- एएफसीएटी 2 एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रतियां डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
AFCAT-2 Exam 2025: परीक्षा तिथि
एयर फोर्स कॉमन एडमिश टेस्ट-2 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। 25 अगस्त आरक्षित दिन होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल