CJP Protest: सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली के स्कूलों में 'हाइब्रिड' क्लासें संचालित होंगी
Press Trust of India | July 24, 2026 | 08:18 AM IST | 1 min read
घर से पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्कूल की वर्दी पहनकर माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से नियमित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं में शामिल होने को कहा गया है। स्कूल बसें पहले की तरह संचालित होंगी।
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर लागू यातायात प्रतिबंधों और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियों के कारण मध्य दिल्ली के कई स्कूलों ने कक्षाओं और परिवहन व्यवस्था में बदलाव किया है। हुमायूं रोड स्थित आर.एस. जूनियर मॉडर्न स्कूल ने अभिभावकों को जारी परिपत्र में कहा कि नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई 24 जुलाई से अगले आदेश तक हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में होगी।
घर से पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्कूल की वर्दी पहनकर माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से नियमित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं में शामिल होने को कहा गया है। स्कूल बसें पहले की तरह संचालित होंगी।
वहीं, सरदार पटेल विद्यालय ने मंगलवार और बुधवार को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के बाद बृहस्पतिवार से नियमित ऑफलाइन कक्षाएं फिर शुरू कर दीं।
स्कूल ने यातायात प्रतिबंध वाले क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के अभिभावकों को परिवहन कर्मचारियों से समन्वय करने और आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को स्कूल या निर्धारित स्थान से लेने की सलाह दी है, क्योंकि बसों के मार्ग बदले जा सकते हैं।
इस बीच, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के दिल्ली डायोसिस ने सार्वजनिक परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए संस्थागत सुधारों की मांग की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल