HVPNL Apprentice Recruitment 2026: हरियाणा विद्युत विभाग में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, चयन प्रक्रिया

Saurabh Pandey | August 6, 2026 | 03:53 PM IST | 1 min read

हरियाणा विद्युत विभाग में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी अलग लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं आयोजित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल, apprenticeshipindia.org.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 (दोपहर 12 बजे) है।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा तीन ट्रेड्स में कुल 114 अप्रेंटिस रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें आईटीआई की मार्कशीट के अंकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

HVPNL Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

हरियाणा विद्युत विभाग में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

HVPNL Apprentice Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

ट्रेड का नाम
पदों की संख्या
लाइनमैन
100
स्टेनोग्राफर - अंग्रेजी
7
ड्राफ्ट्समैन - सिविल
7
कुल पद
114

HVPNL Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पद/ट्रेड
शैक्षणिक योग्यता
लाइनमैन
मैट्रिकुलेशन (10वीं) + लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई
स्टेनोग्राफर - अंग्रेजी
मैट्रिकुलेशन (10वीं) + स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) ट्रेड में आईटीआई
ड्राफ्ट्समैन - सिविल
मैट्रिकुलेशन (10वीं) + ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में आईटीआई

Also read HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, डाउनलोड करें

HVPNL Apprentice Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. आधार कार्ड
  4. 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
  5. आईटीआई मार्कशीट
  6. आईटीआई सर्टिफिकेट
  7. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  8. PwBD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]