Trusted Source Image

HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी रिजल्ट bseh.org.in पर पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी के लिए जारी; डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 09:40 AM IST | 1 min read

हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचटेट 2026 लेवल 1, 2, और 3 के लिए परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एचटेट 2026 लेवल 1, 2, और 3 के लिए परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 का परिणाम पीआरटी (लेवल-1), टीजीटी (लेवल-2) और पीजीटी (लेवल-3) के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से एचटीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचटेट 2026 लेवल 1, 2, और 3 के लिए परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। हरियाणा बोर्ड ने इस साल एचटेट 2025 एग्जाम को कई बार स्थगित किया।

बोर्ड ने रिजल्ट से पहले एचटेट फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दिया है। एचटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एचटेट एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हरियाणा टीईटी का आयोजन बीएसईएच द्वारा सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए किया जाता है।

Also readHTET Final Answer Key 2026: हरियाणा टीईटी फाइनल आंसर की htet.eapplynow.com पर जारी

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही अयोग्य उम्मीदवारों की सूची और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शेड्यूल और जिलेवार वेरिफिकेशन सेंटर की लिस्ट भी जारी की है। हरियाणा टीईटी 2025 परीक्षा में कुल 2,33,294 उम्मीदवार एचटेट एग्जाम में शामिल हुए थे, जिनमें से 1,66,137 महिलाएं और 67,157 पुरुष थे।

एचटेट परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5 - PRT), लेवल 2 (कक्षा 6 से 8 - TGT) और लेवल 3 (कक्षा 9 से 12 - PGT) के लिए होती है। एचटेट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न 1 एक नंबर का होता है। अधिक जानकारी के लिए बीएसईएच पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Haryana TET Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचटेट रिजल्ट लिंक htet.eapplynow.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘व्यू रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • हरियाणा टीईटी रिजल्ट 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications